Posts

Showing posts from October, 2024

भारत की शिक्षा प्रणाली

Image
भारत की शिक्षा प्रणाली   भारत में मोदी सरकार के 10 वर्ष पूरे हो गए और बहुत प्रचार और प्रसार है कि जो हो रहा है बहुत अच्छा हो रहा है।  जब इस  तरह का प्रचार प्रसार हो तो देखने की आवश्यकता है कि कुछ ऐसा तो नहीं जिस में कमी रह गई है।  दुनिया  में जिन देशों ने प्रगति की है उनमें   शिक्षा ने महत्वपूर्ण योगदान किया है।  भारत में शिक्षा क्षेत्र का क्या हाल है?  साक्षरता को आमतौर पर शिक्षा का  उदेश्य मान लिया जाता है। भारत की साक्षरता दर पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रही है। 2011 तक, राष्ट्रीय साक्षरता दर 74.04% थी, जिसमें केरल 93% के साथ शीर्ष पर था। दूसरी ओर, बिहार में साक्षरता दर सबसे कम 61.8% है। पुरे देश  में साक्षरता दर इस प्रकार है: शहरी क्षेत्र: 87.7%, ग्रामीण क्षेत्र: 73.5%; पुरुष साक्षरता दर:84.7%; महिला साक्षरता दर: 70.3%.  साक्षरता महत्वपूर्ण है।  परन्तु असल में शिक्षा के दो अन्य महत्वपूर्ण उदेश्य हैं: जीवन जीने की कला और जीविका अर्जित करने की कला।  क्या हमारी शिक्षा प्रणाली इन दो उदेश्यों की तरफ ध्यान देती है। ...